Breaking News

केंद्रीय मंत्री व लोकसभा प्रत्याशी सिंधिया 21 से 23 मार्च तक शिवपुरी में, लेंगे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग

शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री व गुना—शिवपुरी लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय दौरे पर लोकसभा क्षेत्र में आ रहे हैं। सिंधिया 21 मार्च गुरूवार को शाम 6:15 बजे शिवपुरी आएंगे जहां होटल पीएस में सोशल मीडिया टीम के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम शिवपुरी में करेंगे। 22 मार्च को सुबह 10:45 बजे राघवेंद्र नगर, गौतम बिहार जाएंगे व 11:30 बजे नक्षत्र गार्डन में मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 1:45 बजे आदर्श बूथ वार्ड क्रमांक 1 कठमई जाएंगे। 2:45 बजे मातृ शक्ति कार्यक्रम नक्षत्र गार्डन में शामिल होंगे। शाम 5 बजे प्रबुद्धजनों के साथ वार्तालाप करेंगे। शाम 8 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। सिंधिया 23 मार्च को ग्वालियर से प्रस्थान कर सुबह 10:45 बजे शिवपुरी आएंगे और स्थानीय भ्रमण करेंगे। 2:45 बजे बमोरी में जनजातिय चौपाल बामौरकला, बमौरी शाम 5:30 बजे गुना पहुंचेगे। यहां शाम 5:30 बजे होटल जीके जैन मे मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 7:45 बजे होटल नवलोक में प्रभुजी के साथ वार्तालाप करेंगे।

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …