Breaking News

पटवारी संघ ने कलेक्टर के नाम कोलारस तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Jan 5, 2025 at 09:32

पटवारी संघ ने कलेक्टर के नाम कोलारस तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी जिले के कोलारस में राजस्व अभियान 3.0 के तहत पटवारियों द्वारा की गई कार्रवाइयों को वापस लेने और ई-केवाइसी एवं फार्मर रजिस्ट्रेशन में आ रही समस्याओं को लेकर शनिवार दोपहर 1 बजे मप्र प्रदेश पटवारी संघ के पटवारियों ने कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन कोलारस तहसीलदार सचिन भार्गव को सौंपा।

कोलारस पटवारी संघ के तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा राजस्व अभियान 3.0 की शुरूआत 15 नवम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक की गई है। इस अभियान के लिए पटवारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन फील्ड में कार्य करने में कई बाधाएँ आ रही हैं और सर्वर भी सही से काम नहीं कर रहा है।

इस ज्ञापन के माध्यम से संघ ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि पटवारियों को सही संसाधन और तकनीकी सहायता प्रदान की जाए ताकि वे अपने कार्य को सुचारू रूप से पूरा कर सकें।

Check Also

शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  करें अधिक जानकारी के लिए लिंक खोले

🔊 Listen to this शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क …