Breaking News

कोलारस में 15 साल बाद नगर कीर्तन का भव्य आयोजन

**कोलारस में 15 साल बाद नगर कीर्तन का भव्य आयोजन**

सोमवार को शिवपुरी के कोलारस कस्बे में श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर 15 साल बाद नगर कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया, जिसे विभिन्न समाजों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

यह शोभायात्रा कोलारस के गुरुद्वारा साहिब से दोपहर 2 बजे प्रारंभ हुई। नगर कीर्तन ने नगर के प्रमुख मार्गों – जगतपुर, मानीपुरा, गुना बाईपास, शिवपुरी बाईपास, केपीएस स्कूल, दालमिल और बस स्टैंड होते हुए पुनः गुरुद्वारा पहुंची। इस दौरान बाहर से आए युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

नगर कीर्तन के दौरान, गुरु ग्रन्थ साहिब के स्वरूप के चल रहे पालकी वाहन के आगे महिलाएं झाड़ू लगाकर अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट करती हुई नजर आईं। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा और शीतल पेय से नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया, जिससे माहौल और भी भव्य हो गया।

Check Also

अर्थव्यवस्था को पंख लगेंगे आज के बजट से _ धैर्यवर्धन 

🔊 Listen to this शिवपुरी 01/02/2025 अर्थव्यवस्था को पंख लगेंगे आज के बजट से _ …