Breaking News

भारतीय किसान संघ ने किसानों के हित में 9 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान संघ ने किसानों के हित में 9 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शिवपुरीः भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक रैली का आयोजन किया, जो तात्याटोपे पार्क से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान संघ ने किसानों के हित में 9 प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन शिवपुरी कलेक्टर को सौंपा।



मांगे

समर्थन मूल्य वृद्धि  भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार गेहूं की खरीद 2700 रुपये प्रति कुंटल पर की जाये।

मंडी अधिनियम का पालन: कृषि उपज मंडी समिति कोलारस में मंडी अधिनियम की अवहेलना कर किसानों का शोषण रोका जाये। शिवपुरी जिले की सभी कृषि उपज मंडियों में तुलाई बड़े फ्लैट कांटे से की जाए और हम्माली चार्ज हटाया जाए।

नकली खाद और कीटनाशक पर कार्रवाई: कृषि विभाग की मिलीभगत से चल रहे नकली खाद और कीटनाशक कारोबार को रोका जाये। साथ ही, आगामी फसल हेतु समय सीमा में पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और सहकारी के माध्यम से नगद वितरण किया जाए।

बिजली आपूर्ति: किसानों को 10 घंटे बिजली दी जाये और होर्स पॉवर की क्षमता वृद्धि को वापस लिया जाये। जले हुए ट्रांसफार्मर और लाइनों को समय सीमा में बदला जाये।

ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि: ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाये और घरेलू एवं कृषि कनेक्शनों की जांच कर कनेक्शनों एवं बिल राशि को समाप्त किया जाये।

नकली दूध पर कार्रवाई: नकली दूध बनाने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। गाय के दूध की गुणवत्ता के आधार पर खरीद सुनिश्चित की जाए और गौ अभ्यारण बनाये जाएं।

राजस्व विभाग में पारदर्शिता: राजस्व विभाग में किसानों के साथ हो रहे शोषण को रोका जाये। इन्द्राज दुरुस्ती, बटवारे, फोती नामान्तरण जैसी प्रक्रियाओं में रिश्वतखोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

किसान संघ ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि उनकी मांगों पर तुरंत कार्रवाई की जाए ताकि किसानों की स्थिति में सुधार हो सके।