Breaking News

भाजपा के राज में विंध्य- महाकौशल में ब्राह्मणों पर बढे अत्याचार

भाजपा के राज में विंध्य- महाकौशल में ब्राह्मणों पर बढे अत्याचार

मऊगंज में ब्राह्मण युवक व पुलिस अधिकारी कि हत्या ताजा उदाहरण*

Mar 16, 2025 at 02:55

*ब्राह्मण समाज मे रोष, भाजपा से हो रहा है मोह भंग*

 

*अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन ने दी आंदोलन कि चेतावनी*

 

भोपाल। भाजपा के समर्थन में हमेशा सबसे आगे रहे ब्राह्मण ,आज उसी के राज में अपनी जांन गवा रहे है। प्रदेश में पिछले एक -डेढ वर्ष में तो ब्राह्मणों पर अत्याचार जिस तेजी से बड़ा है उसने तो ब्राह्मणों का विश्वास ही भाजपा से डगमगा दिया है।

हाल में ही मऊगंज (रीवा) में हुई युवक सनी द्विवेदी व पुलिस अधिकारी राम चरण गौतम की पीट पीट कर जघन्य हत्या ने तो ब्राह्मण समाज को आक्रोशित कर दिया है। जब ब्राह्मण पुलिस कि वर्दी में भी सुरक्षित नही तो फिर बाकि कैसे सुरक्षित रहेंगे यह अब बड़ा सवाल हो गया है।

 

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्र का कहना है कि

मरने वाले ब्राह्मण वर्ग से थे इसलिए सब चुप है। कही से उनके समर्थन में आवाज नही आ रही। यही मृतक अगर दलित या अल्पसंख्यक वर्ग से होते तो पूरे देश मे बवाल मच चुका होता। राजनेता सक्रिय हो चुके होते। प्रदेश क्या देश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो चुके होते। मगर मरने वाले ब्राह्मण है इसलिए सब चुप है। पुलिस खाना पूर्ति में लगी है। हत्यारे खुले आम घूम रहे है। ब्राह्मणों कि इससे बड़ी विवशता क्या होगी कि जिस भाजपा को उसने आज तक अंध समर्थन दिया उसके राज में ही उन्हें जान गंवानी पड़ रही है।उन्हें तरह तरह से अत्यचार सहना पड़ रहा है।

 

श्री मिश्र ने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मणों पर अत्याचार या हमले कि यह कोई पहली घटना नही है।इससे पहले दो माह पूर्व ही जबलपुर जिले के पाटन तहसील के ग्राम टिमरी में चार ब्राह्मणों की नृशंस हत्या कर दी गयी थी।

मृतक सतीश पाठक उम्र 40 साल,मनीष पाठक उर्फ़ चंदन उम्र 34,अनिकेत दुबे उम्र 25 वर्ष

,मृतक भाई समीर दुबे.उम्र 20 को मौत के घाट उतार दिया गया था।

इसी प्रकार

जिला मैहर थाना देहात गांव रिगरा में ब्राह्मण विकास तिवारी के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया गया था।

रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान में भी एक ब्राह्मण युवक को मौत के मुंह में धकेला गया।

इसी प्रकार

छतरपुर मै एक मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गयी थी। एक के बाद सीरियल से ब्राह्मण वर्ग पर प्राणघातक हमलों व झूठे केसों में फ़साने की तो सैकड़ो घटनाएं पिछले दो वर्षों में ही हो चुकी है।

ब्राह्मण वर्ग में रोष

लगातार हो रही है हत्याओं व प्रताड़ना कि घटनाओं को लेकर प्रदेश के ब्राह्मण वर्ग में रोष है। जबलपुर से लेकर मऊगंज तक ब्राह्मणों के ऊपर जघन्य अपराध हो रहे है और सत्ता से जुड़े लोग चुप चाप सब देख रहे है। ब्राह्मण वर्ग का भाजपा से विश्वास धीरे धीरे खत्म होता जा रहा है।आने वाले समय मे यह नाराजगी सरकार के खिलाफ जन आंदोलन का रूप भी ले सकती है।

 

डीजीपी को सौपेंगे ज्ञापन

 

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्र ने ब्राह्मणों कि लगातार हो रही हत्याओं व प्रताड़नाओ कि घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए प्रदेश व्यापी प्रदर्शन कि चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को मऊगंज व अन्य घटनाओं को लेकर डीजीपी को ज्ञापन सौपेंगे। इसके बाद भी ब्राह्मणों पर अत्याचार नही रुके तो भाजपा व सरकार के खिलाफ ब्राह्मण सड़को पर उतरेंगे ।

Check Also

राष्ट्रभक्ति मय हुआ सम्पूर्ण क्षेत्र, घोष वादन के साथ कदम ताल करते निकले स्वयंसेवक

🔊 Listen to this राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन राष्ट्रभक्ति मय हुआ सम्पूर्ण …