भारतीय पशु चिकित्सा संघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उमेश चंद शर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. थनीगईवेलु की उपस्थिति में राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक के दौरान आईवीए संगठन के प्रवक्ताओं के नाम पर मुहर लगाई गई जिसमे पूरे देश से 8 नाम अलग-अलग प्रदेशों से लिए गए जिसमे मध्यप्रदेश से महू स्थित शासकीय वेटरनरी कॉलेज के छात्र रहे, इंदौर निवासी डॉ० हिमांशु प्रताप सिंह को भारतीय पशुचिकित्सा संघ, नई दिल्ली के सबसे युवा राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में जगह मिली है, ज्ञात हो कि डा० हिमांशु कई वर्षो तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौर में कार्य करते हुए प्रांत कार्यसमिति सदस्य, जिला संयोजक एवं एग्रिविजन के प्रांत संयोजक जैसे कई दायित्वों को पूर्व में निभाते हुए छात्र नेता रह चुके हैं।
वर्तमान में डा० हिमांशु IVA युवा प्रकोष्ठ से मध्यप्रदेश संयोजक एवं राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य की भूमिका निभा रहे थे। वर्षो से लगातार छात्र राजनीति करते हुए छात्र हितों के लिए आवाज उठाते रहे हैं और उनकी 2024 में हुए आल इंडिया वेटेरिनरी काउंसिल के चुनाव में आईवीए के राष्ट्रवादी पैनल को जिताने में महती भूमिका निभाई थी,आज वही वेटेरिनरी काउंसिल ऑफ इंडिया यशस्वी अध्यक्ष डा० उमेश चंद शर्मा जी के नेतृत्व में अभूतपूर्व कार्य कर करते हुए वेटेरिनरी प्रोफेशन एवं डॉक्टर्स के उत्थान के लिए हर संभव सफल प्रयास कर रही है। भारतीय पशु चिकित्सा संघ एक देशव्यापी सशक्त संगठन है जो देश के वेटरनरी डॉक्टरो का प्रतिनिधित्व करता है। डा० हिमांशु प्रताप की इस नियुक्ति पर मध्यप्रदेश के वेटरनरी डॉक्टर्स ने तथा महू, जबलपुर एवं रीवा वेटेरिनरी कालेज के प्राध्यापको एवं छात्रों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
Manthan News Just another WordPress site