शिवपुरी शहर की फतेहपुर गणेश कॉलोनी स्थित वार्ड नंबर 15 में आम रास्ते पर अवैध कब्जा कर दबंगों ने रहवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को परेशान होकर कॉलोनीवासियों ने जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय का रुख किया और न्याय की गुहार लगाई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ दबंग किस्म के लोगों ने कॉलोनी के आम रास्ते को जबरन बंद कर दिया है, जिससे बोरवेल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। गौरतलब है कि यही बोरवेल कॉलोनीवासियों के लिए पीने और घरेलू उपयोग का एकमात्र जलस्रोत है। रास्ता बंद होने के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रोज पानी भरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रहवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जब हालात बर्दाश्त से बाहर हो गए तो कॉलोनी के संजय, रामप्रसाद, राहुल, रमेश रावत, गोलू, संजय धाकड़, शिशुपाल सहित दर्जनों लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।
Manthan News Just another WordPress site