Breaking News

शिवपुरी में आधार केंद्रों का विस्तार, अब 79 स्थानों पर मिलेंगी सुविधाएं



शिवपुरी जिले में आधार पंजीकरण और अपडेट की सुविधाओं को लेकर बड़ी पहल की गई है। ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा अब कुल 79 आधार केंद्र जिलेभर में स्थापित किए जा चुके हैं। हाल ही में 42 नए केंद्र जोड़े गए हैं, जिससे आम लोगों को अब आधार संबंधी सेवाएं और सुगमता से मिलेंगी।

जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक के मुताबिक, बदरवास, करैरा, खनियाधाना, कोलारस, नरवर, पिछोर, पोहरी और शिवपुरी में इन केंद्रों को विभिन्न शासकीय कार्यालयों में स्थापित किया गया है। इनमें जनपद, तहसील, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल और पंचायत कार्यालय शामिल हैं।

यूआईडीएआई के निर्देशों के अनुसार नया आधार बनवाना मुफ्त रहेगा, बायोमैट्रिक अपडेट ₹100 और डेमोग्राफिक अपडेट ₹50 में होगा। सभी केंद्रों पर शुल्क सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य है, और अनियमितता मिलने पर ऑपरेटर की आईडी बंद कर कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …