Breaking News

ईद पर अमन-चैन बनाए रखने के लिए शिवपुरी जिलेभर में हुई शांति समिति की बैठकें, पुलिस ने की सख्ती की चेतावनी



शिवपुरी। आगामी ईद पर्व को लेकर जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।


पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली, सतनबाड़ा, बैराड़, बदरवास, तेंदुआ, अमोला, पिछोर, पोहरी, इंदार, दिनारा, कोलारस और गोपालपुर थानों के प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें लेकर आमजन से संवाद करें और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील करें।


बैठकों में पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे आपसी सौहार्द बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें। पुलिस ने दो टूक शब्दों में कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


सभी थाना प्रभारियों ने लोगों को सोशल मीडिया पर संयम बरतने और कोई भी आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री साझा न करने की चेतावनी दी। साथ ही किसी भी आपात स्थिति या शंका की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

Check Also

शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  करें अधिक जानकारी के लिए लिंक खोले

🔊 Listen to this शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क …