Breaking News

4 दिन भी नहीं चल सकी Mohsin Naqvi की दंबगई, BCCI की धमकी से डरकर लौटा दी Asia Cup Trophy

4 दिन भी नहीं चल सकी Mohsin Naqvi की दंबगई, BCCI की धमकी से डरकर लौटा दी Asia Cup Trophy

Mohsin Naqvi पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को बीसीसीआई के आगे झुकना पड़ा। एशिया कप 2025 फाइनल में भारत की जीत के बाद ट्रॉफी को लेकर विवाद हुआ था। भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। बीसीसीआई ने धमकी दी कि ट्रॉफी वापस न करने पर आईसीसी में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। अब खबर है कि मोहसिन नकवी ने यूएई बोर्ड को ट्रॉफी सौंप दी है।
IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 फाइनल में हराकर जीता खिताब
भारत के एशिया कप खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी को लेकर हुआ विवाद
मोहसिन नकवी ने यूएई बोर्ड को सौंप दी एशिया कप ट्रॉफी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mohsin Naqvi hand over Asia Cup Trophy: पीसीबी के अध्यक्ष और पाकिस्तान सरकार के गृहमंत्री मोहसिन नकवी को बीसीसीआई के आगे आखिरकार झुकना ही पड़ा। एशिया कप 2025 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात देकर खिताब जीता था, लेकिन इसके बाद ट्रॉफी को लेकर विवाद हुआ।

ये विवाद तब से शुरू हुआ जब भारतीय खिलाड़ियों ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था और एसीसी चेयरमैन मोहसिन फिर ट्रॉफी और मेडल लेकर अपने होटल चले गए थे। फिर बीसीसीआई ने मोहसिन नकवी को धमकी दी थी कि वह अगर ट्रॉफी वापस नहीं करते तो वह आईसीसी में उनकी शिकायत दर्ज कराएंगे। अब रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार, मोहसिन ने यूएई बोर्ड को ट्रॉफी सौंप दी है।
दरअसल रिपोर्ट के मुताबिक, एसीसी चीफ मोहसिन नकवी (ACC Chairman Mohsin Naqvi) के खिलाफ बीसीसीआई (BCCI) के अधिकारी ने गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। यह वही अधिकारी हैं जिन्होंने हाल ही में नकवी का वर्चुअल एसीसी मीटिंग में सामना किया था। उनका आरोप है कि नकवी ने एसीसी की पद का दुरुपयोग किया और उत्तरदायित्व संहिता और औपचारिक प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया।

एसीसी प्रमुख के तौर पर विजेताओं का सम्मान करना उनकी सबसे अहम जिम्मेदारी थी, लेकिन ट्रॉफी लेकर भाग जाने के उनके इस कदम से भारतीय टीम का अपमान हुआ और पूरा माहौल शर्मनाक हो गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नकवी (Mohsin Asia Cup Trophy Row) ट्रॉफी और मेडल्स को अपने दुबई होटल रूम में ले गए। उनके इस कदम से एसीसी ही नहीं, बल्कि आईसीसी की साख कम हुई और भविष्य के आयोजनों के लिए खतरनाक उदाहरण पेश हुआ।

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …