Breaking News

विजयदशमी पर्व पर संघ का पथ संचलन 2 अक्टूबर को – आर्य समाज और जल मंदिर बस्ती का पथ संचलन निकलेगा

विजयदशमी पर्व पर संघ का पथ संचलन 2 अक्टूबर को

– आर्य समाज और जल मंदिर बस्ती का पथ संचलन निकलेगा

शिवपुरी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस विजयदशमी पर अपना शताब्दी वर्ष पूरा कर रहा है। इस वर्ष में संघ ने पूरे साल के लिए विभिन्न कार्यक्रम तय किए हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 2 अक्टूबर दशहरे के दिन पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। शिवपुरी शहर में 2 अक्टूबर को आर्य समाज बस्ती का पथ संचलन कन्या विद्यालय सदर बाजार से प्रारंभ होगा। इसी प्रकार जल मंदिर बस्ती का पथ संचलन गांधी पार्क मैदान से प्रारंभ होगा। यहां पर प्रात: 7:30 बजे से पथ संचलन के लिए सभी स्वयं सेवक पहुंचेंगे। दोनों बस्तियों का पथ संचलन का समापन सदर बाजार स्कूल में होगा।

Check Also

स्वास्थ्य शिविर में पहली बार रोबोटिक सर्जरी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देखा ऑपरेशन 

🔊 Listen to this शिवपुरी। जिले में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर के दौरान चिकित्सा क्षेत्र …