Breaking News

कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, बीजेपी के रामनिवास रावत होंगे नए विधायक, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बड़ा झटका लगा है। विजयपुर विधानसभा सीट से विधाक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द हो गया है। अब बीजेपी के रामनिवास रावत वहां से विधायक होंगे।

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा सीट विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द हो गया है। मुकेश मल्होत्रा ने चुनाव के दौरान क्रिमिनल रिकॉर्ड को छुपाया था। मामला कोर्ट में चल रहा था। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में केस की सुनवाई हुई है। हाईकोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को रद्द कर दिया है। अब विजयपुर से रामनिवास रावत विधायक होंगे

मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द

दरअसल, मध्यप्रदेश के विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रामनिवास रावत को कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने मात दी थी। कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के बाद बीजेपी उम्मीदवार रामनिवास रावत कोर्ट गए थे। कोर्ट में उन्होंने याचिका लगाई थी कि मल्होत्रा ने चुनावी हलफनामे में अपने ऊपर चल रहे केस की जानकारी नहीं दी है। उन्होंने मल्होत्रा के खिलाफ चल रहे छह केस की जानकारी कोर्ट को दी थी। कोर्ट ने साक्ष्यों को देखने के बाद मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को शून्य कर दिया है।

रामनिवास रावत होंगे विधायक

वहीं, उस उपचुनाव में रामनिवास रावत दूसरे नंबर पर रहे थे। पहले उम्मीदवार का चुनाव शून्य घोषित होने पर दूसरे नंबर वाले को विधायक मान लिया जाता है। अब रामनिवास रावत विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक होंगे। विजयपुर उपचुनाव में रामनिवास रावत को 7364 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। यह हात उन्हें तब मिली थी, जब वह मोहन सरकार में मंत्री थी।

कांग्रेस में थे पहले रावत

दरअसल, 2023 के एमपी विधानसभा चुनाव में रामनिवास रावत ने कांग्रेस पार्टी से जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने पाला बदलने के संकेत दिए थे। इसके बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। बीजेपी ज्वाइन करने के कुछ दिनों बाद उन्हें मोहन कैबिनेट में जगह मिल गई थी। इसके बाद हुए उपचुनाव में रामनिवास रावत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

 

कांग्रेस के लिए बड़ा झटका

रामनिवास रावत के वकील एमपीएस रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया है की कोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को शून्य कर दिया है और दूसरे स्थान पर रहने वाले रामनिवास रावत को विधायक निर्वाचित किया गया है। आदेश आने के बाद कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। उपचुनाव में यहां विजयपुर सीट पर कांग्रेस ने अपनी जीत दर्ज कराई थी। लेकिन हाईकोर्ट में चली सुनवाई और निर्णय आने के बाद कांग्रेस के हाथों से विजयपुर विधानसभा सीट निकल गई है।

Check Also

MP Teacher News: 1.5 लाख गुरुजियों की कुर्सी पर संकट! अब देनी होगी TET परीक्षा, फेल हुए तो जाएगी नौकरी

🔊 Listen to this MP Teacher News: एमपी में सरकारी शिक्षकों की धड़कनें थमने का …