*विश्व हिंदू परिषद, अशोकनगर*
Oct 18, 2026 at 14:52
*नवदुर्गा महोत्सव के सप्तम दिवस पर VHP ने रचा इतिहास – राजमाता से पड़रिया तक गूंजा जयघोष, वृद्धाश्रम की माताओं के सम्मान में छलका वात्सल्य*
*अशोकनगर।* परम श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए जा रहे *’नौ दिन, नौ क्षेत्र, नारी शक्ति वंदन’* अभियान के सातवें दिन आज संगठन ने सेवा और संस्कार का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत *राजमाता चौराहा स्थित भव्य दुर्गा झांकी* से हुई। यहाँ विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पूरे विधि-विधान से *माँ जगत जननी की महाआरती* की। महाआरती के पश्चात संगठन की ओर से माता रानी को *चुनरी भेंट* कर जिले की सुख-समृद्धि की कामना की गई। आरती में पूरा चौराहा “जय माता दी” और “जय श्री राम” के उद्घोष से गूंज उठा।
इसके पश्चात संगठन का काफिला *पड़रिया गाँव* पहुँचा। यहाँ समाजसेवी एवं विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता *श्री अमित शर्मा पड़रिया जी* द्वारा स्थापित माँ दुर्गा की झांकी पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने महाआरती की। ग्रामीण अंचल में धर्म जागरण का यह दृश्य देखते ही बनता था।
दिन का सबसे भावुक क्षण रहा *वृद्धाश्रम की माताओं का शक्ति सम्मान।* श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी को समर्पित इस कार्यक्रम में उन माताओं का सम्मान किया गया जिन्होंने अपना जीवन समाज को संस्कार देने में लगा दिया। वृद्ध माताओं की आँखों में खुशी के आँसू थे और मुख पर आशीर्वाद।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *विभाग संगठन मंत्री श्री योगी वीर सिंह जी* ने कहा – _”अशोक सिंघल जी कहते थे, जो समाज अपनी माताओं का सम्मान नहीं कर सकता, वो कभी राष्ट्र का सम्मान नहीं कर सकता। आज अशोकनगर ने ये कर दिखाया है।”_
कार्यक्रम में *जिला अध्यक्ष श्री अंकित जी बड़कुल, जिला सह मंत्री अरुण जैन, जिला कोषाध्यक्ष श्री रमेश गुप्ता जी, श्री फूलन सिंह जी चौहान, श्री अमित शर्मा जी पड़रिया, श्री संतोष शर्मा जी, श्री दिलीप सोनी जी, श्री अथर्व बड़कुल जी* सहित विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की सैकड़ों बहनें एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन जिला सह मंत्री अरुण जैन ने किया।
अंत में *जिला अध्यक्ष श्री अंकित बड़कुल * ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए *पूर्व सरपंच सभापति शर्मा जी, श्री रोचक नायक जी ,भानु नायक,अतुल शर्मा जी,श्लोक शर्मा ,प्रमेंद्र शर्मा एवं पड़रिया के समस्त ग्रामवासियों और माता-बहनों का* हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का पुनर्जागरण है।
Manthan News Just another WordPress site