*परम श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद का नवाचार – मातृशक्ति शक्ति सम्मान समारोह
अशोकनगर 12 अक्टूबर 2026 विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक, हिंदू हृदय सम्राट परम श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के पावन जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए *मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी बहनों का शक्ति सम्मान कार्यक्रम* का शुभारंभ किया गया।
इसी क्रम में शारदीय नवरात्रि महोत्सव के *प्रथम दिवस* पर पटेल पार्क स्थित बाल नव चेतना समिति झांकी, अशोकनगर में *राजस्व विभाग में सेवाएं दे रही पटवारी बहनों का भव्य सम्मान समारोह* आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अशोकनगर के *तहसीलदार श्री संतोष जी धाकड़* ने अपने कर कमलों से मातृशक्ति का सम्मान किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि नवरात्रि में नारी शक्ति का सम्मान ही सच्ची आराधना है, विश्व हिंदू परिषद का यह नवाचार समाज के लिए प्रेरणादायी है।
*सम्मानित पटवारी बहनें:*
इस अवसर पर श्रीमती बबीता रघुवंशी जी, श्रीमती सपना नामदेव जी, श्रीमती रिचा शर्मा जी, श्रीमती दीक्षा द्विवेदी जी, श्रीमती पूनम गुप्ता जी, श्रीमती वर्षा शर्मा जी एवं बहन दीपिका शर्मा जी का सम्मान किया गया।
*उपस्थित पदाधिकारी:*
इस गरिमामय सम्मान समारोह में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री *श्री योगी वीर सिंह जी*, विभाग संयोजक *श्री वेदराम लोधी जी*, जिला अध्यक्ष *श्री अंकित बड़कुल*, जिला सह मंत्री *श्री अरुण जैन*, जिला कोषाध्यक्ष *श्री रमेश गुप्ता जी*, श्री अमित शर्मा, श्री फूलन सिंह जी, श्री प्रेम नारायण साहू जी, श्री संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दुर्गा वाहिनी की बहन आरती चौहान एवं बहन मुस्कान रघुवंशी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
परिषद द्वारा बताया गया कि पूरे नवरात्रि महोत्सव के नौ दिनों तक प्रतिदिन समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति का सम्मान किया जाएगा।
*इसी तारतम्य में आज नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर सुराणा चौराहा की भव्य झांकी पर महिला शिक्षकों का सम्मान विश्व हिंदू परिषद द्वारा किया जाएगा। एवं नवरात्रि के तृतीय दिवस डॉक्टर महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।
Manthan News Just another WordPress site