Breaking News

बजट से पहले पीएम मोदी ने बताया किन क्षेत्रों पर हो सरकार का फोकस 

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र में दोबारा सत्ता में आने के बाद शुरुआती तीन हफ्तों में हमारी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं.

Manthannews. In
9907832876


पीएम मोदी ने संसद में दिया संबोधन

खास बातें

पीएम मोदी ने कहा कृषि क्षेत्र पर होने चाहिए फोकस

युवाओं के लिए भी सरकार ने किया काम- पीएम मोदी

बजट 2020 पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली: बजट 2020 के पेश होने से एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद में कहा कि कृषि, विनिर्माण और निर्यात क्षेत्र पर हमें विशेष तौर पर ध्यान देने की जरूरत है. लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र में दोबारा सत्ता में आने के बाद शुरुआती तीन हफ्तों में हमारी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं. इन फैसलों से किसान, व्यापारी और युवाओं को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा. पीएम मोदी ने कहा कि कृषि हमारी अर्थव्यस्था की सबसे अहम कड़ी है. लेकिन हमें इस क्षेत्र में बेहतर करने के लिए अपने पुराने तौर-तरीकों को छोड़ना होगा. साथ ही हमें सूक्ष्म सिंचाई जैसी चीजों को अपनाना होगा. हमें इनपुट कॉस्ट में कमी लानी होगी. हमें अपने किसानों का हाथ थामना होगा. 

पीएम मोदी ने कहा कि आज कॉरपोरेट किसानी में निवेश क्यों नहीं करता है? हमें उन्हें प्रेरित करना होगा, इसके लिए हमें नई पॉलिसी पर काम करने की जरूरत है. सिर्फ ट्रेक्टर बना देने से कुछ नहीं होगा. आज फूड प्रोसेसिंग, वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज जैसी चीजों के लिए कॉरपोरेट निवेश की जरूरत है. 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए बिना नाम लिए कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा, आपकी ऊंचाई आपको मुबारक हो. आप इतना ऊंचा चले गए हैं कि जमीन दिखनी बंद हो गई है, जड़ों से उखड़ गए हैं.’ पीएम मोदी ने कहा कि हमें किसी की लकीर की छोटा करने में अपना वक्त बर्बाद नहीं करते हैं. भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि हमने ‘फलाने’ को जेल क्यों नहीं भेजा, देश में इमरजेंसी नहीं लगी है कि किसी को भी जेल भेज दें.
कानून अपने हिसाब से काम करेगा और जिन लोगों को जमानत मिल रही है वह एन्ज्वाए करें. पीएम मोदी ने कहा कि पता है कि 70 सालों से चली आ रही चीजों को बदलने में वक्त लगता है. हमने अपना लक्ष्य नहीं बदला है. हमें आगे बढ़ना है फिर चाहे इन्फ्रास्ट्रक्चर हो या स्पेस. पीएम मोदी ने कहा कि मैं चुनाव को हार या जीत की दृष्टि से नहीं देखता हूं. प्रधानमंत्री ने कहा कि कई दशकों के बाद जनता ने इतना मजबूत बहुमत देकर किसी सरकार को दोबारा सत्ता दी है.

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …