Breaking News

दतिया की ग्राम पंचायत खड़रावनी (पनुहा) को मिली सौगात, नया आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत*

*दतिया की ग्राम पंचायत खड़रावनी (पनुहा) को मिली सौगात, नया आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत*

*​पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से मिलकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार*

*​दतिया*। मध्य प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दतिया जिले के विकासखंड दतिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खड़रावनी (पनुहा) के लिए एक नया आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत किया गया है।
​महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया द्वारा जारी किए गए आधिकारिक पत्र के अनुसार, यह स्वीकृति मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को गति देने के उद्देश्य से दी गई है।
​डॉ. नरोत्तम मिश्रा को पत्र सौंपकर व्यक्त की खुशी
​आंगनवाड़ी भवन की स्वीकृति मिलने की खुशी में ग्राम पंचायत के सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की। ग्रामीणों ने उन्हें विभाग द्वारा जारी पत्र सौंपते हुए इस सौगात के लिए धन्यवाद दिया।

Check Also

दतिया कांग्रेस को बड़ा झटका : ठाकुर समाज के कई प्रमुख नेताओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा जी की उपस्थिति में थामा भाजपा का दामन* *क्षेत्र की राजनीति

🔊 Listen to this *कांग्रेस को बड़ा झटका : ठाकुर समाज के कई प्रमुख नेताओं …