Breaking News

पवित्र सोनागिर मंदिर प्रबंधन ने किया डॉ नरोत्तम मिश्रा का सम्मान*

*पवित्र सोनागिर मंदिर प्रबंधन ने किया डॉ नरोत्तम मिश्रा का सम्मान*

भोपाल।दतिया स्थित पावन दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र सोनागिर से पधारे मंदिर प्रबंधन के सदस्यों ने भोपाल स्थित निवास पर पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह स्नेह और विश्वास उनके लिए प्रेरणादायक है।
उल्लेखनीय है कि 5 अप्रैल को सोनागिर जैन तीर्थ में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें चोर पूज्य चांदी की मूर्ति सहित अन्य मूल्यवान सामग्री चुरा ले गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही डॉ. मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस की सक्रियता के चलते जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी गया समस्त सामान सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इस पूरी कार्रवाई को जनविश्वास और कर्तव्यनिष्ठा का मजबूत उदाहरण माना जा रहा है।

Check Also

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में जेंडर के आधार पर भेदभाव क्यों? हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से पूछा सवाल

🔊 Listen to this नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में जेंडर के आधार पर भेदभाव क्यों? हाईकोर्ट …