Breaking News

भाजपा प्रत्याशी के अभिकर्ता नरेंद्र बिरथरे और कार्य समिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा ने की शिकायत

भाजपा प्रत्याशी के अभिकर्ता नरेंद्र बिरथरे और कार्य समिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा ने की शिकायत


शिवपुरी।
गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस सत्ता का दुरूपयोग करते हुए आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर रही है। शिवपुरी में गुरुवार को कांग्र्रेस नेता नवजोत सिद्धू और कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के क्रिकेट मैच के लिए स्टेडियम में परमीशन देना और यहां पर बैनर पोस्टर आदि लगाने के मामले में भाजपा ने इसकी शिकायत की है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि यह आचार संहिता का खुला उल्लंघन है और यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी ने सारे नियम ताक पर रख दिए हैं। भाजपा प्रत्याशी केपी यादव के अभिकर्ता और पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे ने इस मामले में निवार्चन आयोग को शिकायत की है साथ ही भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा ने इसकी अलग-अलग दो शिकायतें की हैं।
भाजपा नेता नरेंद्र बिरथरे ने की शिकयत में बताया है कि स्टेडियम राजनीतिक कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन द्वारा चिंहित स्थानों में से नहीं है फिर भी यहां पर कुछ अधिकारियों ने दबाव में परमिशन दे दी। इसके अलावा यहां पर कांग्रेस नेताओं के होडिंग्स और बैनर लगा दिए गए जो सीधे सीधे आचार संहिता का उल्लंघन है। इस मामले में धैर्यवर्धन शर्मा ने भी शिवपुरी एसडीएम से शिकायत की है और उन्होंने तो शिवपुरी कलेक्टर और एसपी को तत्काल यहां से हटाने की मांग कर डाली है।

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …