मंथन न्यूज़ नई दिल्ली (प्रेट्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी इजरायल यात्रा के दौरान भारतीय नेवी के लिए एयर डिफेंस सिस्टम सौदे समेत कई अहम सुरक्षा समझौता होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि इजरायल जाने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत इजरायल से एंटी टैंक मिसाइल्स और नेवल एयर डिफेंस सिस्टम खरीद सकता है। बता दें कि भारत इजरायल से हथियारों का सबसे बड़ा खरीददार है। भारत में इजरायल के राजदूत डेनियल कार्मन के अनुसार पीएम मोदी का ये दौरा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूती देने में मील का पत्थर साबित हो सकता है।
लगभग डेढ़ बिलियन डॉलर के इस सौदे के बाद आने वाले दो सालों में इजरायल भारत को 8 हजार मिसाइलें देगा। भारत ने हाल में ही करीब 2 डॉलर की लागत से इजरायल से मध्यम और लंबी रेज की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों का सौदा पूरा किया है। कार्मन ने पीटीआई को बताया, ‘भारत इजरायल संबंध काफी अच्छे हैं। यह दौरा काफी अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान कई अन्य रक्षा समझौतों पर बातचीत हो सकती है। विशेष रक्षा समझौते के बारे में पूछे जाने पर राजदूत ने केवल यह बताया कि दोनों देशों का संबंध खरीद-फरोख्त से आगे बढ़ गया है और अब दोनों संयुक्त शोध और विकास पर ध्यान दे रहे हैं।
Manthan News Just another WordPress site
