Breaking News

मुख्यमंत्री और जनसंपर्क मंत्री ने दतिया जिले के हादसे पर किया शोक व्यक्त

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दतिया –मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया जिले के सेवढ़ा के एक मकान में हुई विस्फोट की दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। दुर्घटना में राज्य शासन ने मृतक के परिजन के लिए 2-2 लाख और गंभीर घायलों के उपचार के लिए 50-50 हजार रूपये की राशि मंजूर की है।

Image result for narottam mishra with shivraj singh photo

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान से दुर्घटना के तत्काल बाद मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने चर्चा कर घटना की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री डॉ. मिश्रा के आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सेवढ़ा की इस दुर्घटना में प्रभावित लोगों के परिजन को आर्थिक सहायता के लिए तत्काल राशि मंजूर की। दतिया जिला प्रशासन के अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर रवाना हुए।

Check Also

शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  करें अधिक जानकारी के लिए लिंक खोले

🔊 Listen to this शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क …