Breaking News

प्रदेश में निवेश के माध्यम से रोजगार बढ़ाने के प्रयास

shivraj 23 03 2017

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल –मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में निवेश के जरिये रोजगार बढ़ाने के लिये राज्य सरकार द्वारा मिशन मोड में काम किया जा रहा है। प्रदेश की उद्योग नीति निवेश मित्र है। मुख्यमंत्री वर्धमान ग्रुप के चेयरमेन एस.पी. ओसवाल के साथ आये गारमेंट निर्माताओं के प्रतिनिधि-मंडल से मुलाकात कर रहे थे। गारमेंट निर्माताओं ने प्रदेश में गारमेंट उद्योग स्थापित लगाने की रुचि व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन उद्योगों में प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिले इसके लिये पहले से उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाये। चर्चा के दौरान बताया गया कि गारमेंट उद्योग में व्यापक संभावनाएँ हैं। इन उद्योगों में रोजगार के ज्यादा अवसर सृजित होते हैं।
गारमेंट उद्योगों के लिये प्रोग्रेसिव नीति होना चाहिये। चर्चा के दौरान मुख्य सचिव बी.पी. सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव द्वय अशोक वर्णवाल और एस.के. मिश्रा, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग मो. सुलेमान, ट्रायफेक के प्रबंध संचालक डी.पी. आहूजा उपस्थित थे।

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …