Breaking News

पूर्व पाक NSA के बयान को अमित शाह ने बताया भारत की जीत

amit shah 07 03 2017पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली।-मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं को सजा दिलाने के मुद्दे पर पाकिस्तान वर्षों से टाल मटोल कर रहा है। मगर, पाकिस्तान सरकार की पोल खुद उसके पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) महमूद अली दुर्रानी ने खोल दी है। इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमितशाह ने कहा कि यह भारत की बड़ी जीत है।

गौरतलब है कि दुर्रानी ने कहा था कि मुंबई हमले को पाक के आतंकी संगठन ने अंजाम दिया था। यह सीमा पार आतंकवाद का शानदार उदाहरण है। इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस के 19वें एशियाई रक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही थी।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले में पाकिस्तान सरकार या आईएसआई की कोई भूमिका नहीं थी। दुर्रानी की बात में इसलिए भी दम है कि वर्ष 2008 में जब मुंबई हमला हुआ, उस वक्त वे पाकिस्तान के एनएसए थे। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख व मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बारे में दुर्रानी ने कहा कि पाकिस्तान में उसकी उपयोगिता बची नहीं है। उसे सजा मिलनी चाहिए। सईद अभी पाकिस्तान में 30 जनवरी से नजरबंद है।
सबूत दे चुका है भारत
दुर्रानी के बयान के बारे में विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि दुर्रानी ने वही कहा है, जो भारत लगातार कहता रहा है। पाक के आतंकी संगठन की साजिश, उन्हें फंड की व्यवस्था किस तरह से की गई, हमलावरों का चयन किस तरह किया गया, इन सबके बारे में साक्ष्य इस्लामाबाद को दिए जा चुके हैं। भारत शुरू से कहता आया है कि लश्कर ने मुंबई में आतंकी हमला करवाया था। इसके प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ सबूत भी सौंपे जा चुके हैं।

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …