Breaking News

आईजीआई बना विश्व का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट

-igiairport17 07 03 2017

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली –इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) एयरपोर्ट को विश्व के बड़े एयरपोर्ट में दूसरा स्थान मिला है। एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं का सर्वे कराने वाली वैश्विक एजेंसी एसीआइ-एएसक्यू ने इसकी घोषणा की है।

2016 में कराए गए सर्वे में आइजीआइ एयरपोर्ट की रैकिंग में सुधार हुआ है। सर्वे में इसे 4.987 अंक मिले है, जबकि वर्ष 2015 में इसे 4.960 अंक मिले थे। पहले स्थान पर दक्षिण कोरिया का एयरपोर्ट है।
डायल के सीईओ आइ प्रभाकर राव ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चार करोड़ से अधिक यात्रियों की क्षमता वाले एयरपोर्ट में दूसरा स्थान मिलना बड़ी उपलब्धि है।
एयरपोर्ट विस्तार के लिए मास्टर प्लान-2016 भी बनाया गया है। एसीआइ वर्ल्ड की महानिदेशक एंजेला गिटेंस ने कहा कि हर साल 84 देशों में 41 भाषाओं में छह लाख लोगों के बीच एएसक्यू सर्वे कराया जाता है।
इसमें एयरपोर्ट का उपयोग, चेक-इन, सुरक्षा स्क्रीनिंग, विश्रामगृह, स्टोर और रेस्तरां आदि 34 प्रमुख सेवाओं को शामिल किया जाता है।

Check Also

​​​​​​​लॉकडाउन में शुरू की थी तैयारी, पहले बनीं GST इंस्पेक्टर, MPPSC में मिली 12वीं रैंक, किसान की बेटी मोना अब डिप्टी कलेक्टर

🔊 Listen to this ​​​​​​​लॉकडाउन में शुरू की थी तैयारी, पहले बनीं GST इंस्पेक्टर, MPPSC …