Breaking News

प्रधानमंत्री आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

pm 06 03 2017

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ अहमदाबाद।-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार से दो दिन की गुजरात यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह भरुच और गांधीनगर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा वह सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी उनके साथ रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम को विशेष विमान से अहमदाबाद के सरदार पटेल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे गांधीनगर राजभवन जाएंगे।
वह भरुच में नर्मदा नदी पर बने देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गांधीनगर में देश के विभिन्न राज्यों की करीब 6000 महिला सरपंचों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल और सोमनाथ ट्रस्ट के सचिव भी पीके लहरी भी सोमनाथ जाएंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
राज्य में दो दिन के लिए हाई अलर्ट किया गया है। अहमदाबाद एयरपोर्ट से गांधीनगर राजभवन तक जगह-जगह चेकपोस्ट बनाए गए हैं।

Check Also

सहरसा में घर का नक्शा बनवाने के लिए सबसे भरोसेमंद नाम बने Er. Kumar Ashish | Best Civil Engineer & Architect in Saharsa Bihar

🔊 Listen to this सहरसा : आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि …