Breaking News

उत्तर प्रदेश में कांग्रेसियो और सपाइयों को आड़े हाथो लेते हुए मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र बोले

मंथन न्यूज़ भोपाल -मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता और सिंचाई और जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज गुरूवार, 9 फरवरी को उत्तरप्रदेश के उरई में एक विशाल सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में आम जनता सपा, कांग्रेस और बसपा से ऊब चुके हैं। इस बार मतदाता भाजपा को जितवाएंगे। मंत्री डॉ. मिश्र ने अपनी रोचक शैली में कहा कि उत्तरप्रदेश में प्रवास के दौरान उन्हें काफी अनुभव हुए। अभी दो दिन पहले बांदा की जन सभा से लौटते हुए उन्हें एक कांग्रेसी मित्र मिले जिन्होंने पूछा कि हमने आपके प्रधानमंत्री का पुतला जलाया है, आपका क्या कहना है ? डॉ. मिश्र ने कहा कि मैंने उन्हें यही कहा कि पुतला जलाने की बात पर हम क्या कह सकते हैं, आपने दस वर्ष एक पुतले को प्रधानमंत्री बनाकर बिठाया और देश फूंक दिया, तब हमने कुछ कहा क्या ?

डॉ. मिश्र ने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि तुम्हारा प्रधानमंत्री कोई प्रधानमंत्री है जो बच्चों से रेडियो पर मन की बात करता है, मैंने कहा कि ‘’हमारा प्रधानमंत्री करोड़ों बच्चों से मन की बात कहता है, लेकिन आपका प्रधानमंत्री तो दस साल तक एक ही बच्चे से मन की करता रहा, हमने कुछ कई का ? ’’ यह सुनते ही सभा में ठहाके गूंज उठे। आज की सभा में डॉ. मिश्र ने भरोसा जताया, कि कानपुर क्षेत्र के 52 विधानसभा क्षेत्रों में अस्सी फीसदी से ज्यादा स्थानों पर भाजपा काबिज होगी। उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनना तय
                                                                                 पूनम पुरोहित 

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …