Breaking News

वन-राजस्व भूमि विवाद पर सीसीएफ से बात करेंगे सीएम

shivraj 201728 231532 08 02 2017मंथन न्यूज़ भोपाल –वन विभाग 13 और 14 फरवरी को सीसीएफ कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य वनसंरक्षकों से वन एवं राजस्व सीमा भूमि विवाद पर बात करेंगे।

यह विवाद अरसे से चल रहा है। वन और राजस्व विभाग मिलकर वर्ष 2003 से इसे सुलझा रहे हैं। फिर भी कुछ जिलों में विवाद है।
राजधानी के प्रशासन अकादमी में होने वाली कॉन्फ्रेंस में सभी वन वृत्तों में पदस्थ सीसीएफ शामिल होंगे। इसमें मुख्यमंत्री करीब 3 घंटे रुकेंगे और सीमा भूमि विवाद के अलावा वन संरक्षण, वन्यप्राणी प्रबंधन, तेंदुपत्ता संग्रहण आदि विषयों पर भी अफसरों से बात करेंगे। वन विभाग में कॉन्फ्रेंस की तैयारी जोरों पर है।

                                             पूनम पुरोहित 

Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

🔊 Listen to this मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को …