Breaking News

रिजल्ट आने के बाद छात्रों को गलती सुधारने के लिए नहीं मिलेगा समय

Image result for mp board office photoमंथन न्यूज़ भोपाल -स्कूल शिक्षा विभाग एक ओर हाई स्कूल और हायर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए ए़ेडी-चोटी का जोर लगा रहा है। दूसरी ओर विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा की तैयारियों के लिए समय भी नहीं दे रहा है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बुधवार से प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं जो लगभग 16 फरवरी तक खत्म हो जाएंगी। इसके एक हफ्ते बाद रिजल्ट घोषित होगा। परिणाम आने के बाद छात्रों को अपनी गलती सुधारने के लिए केवल दस दिन का ही समय मिलेगा। क्योंकि एक मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

दरअसल, प्री-बोर्ड परीक्षा इसलिए होती हैं, जिससे यह आकलन किया जा सके कि छात्रों का वार्षिक परीक्षा में प्रदर्शन कैसा रहेगा। उन्हें कितना आता है और वे किस ढंग से प्रश्न-पत्र हल करेंगे, लेकिन प्री-बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू हो रही है। इनका परिणाम तीसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। ऐसी स्थिति में छात्रों को अपनी गलती सुधारने के लिए बहुत कम समय मिलेगा। उन्हें मुश्किल से हफ्ते-दस दिन ही मिलेंगे, जिसमें उन्हें अपनी गलतियों को दूर करना होगा। उधर, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी दस दिन का समय पढ़ाई के लिए काफी बता रहे हैं।
जनवरी में होती तो ज्यादा समय मिलता
स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सवाल उठाया है कि छात्रों को परिणाम के आधार पर तैयारी करने का बहुत कम समय मिल रहा है। अगर प्री-बोर्ड परीक्षा जनवरी के आखिरी सप्ताह में आयोजित होती तो छात्रों को करीब 20 दिन का समय पढ़ाई के लिए मिलता। अभी जो प्री-बोर्ड परीक्षा हो रही है, उसमें मात्र छात्रों को यह पता चल सकेगा कि वार्षिक परीक्षा में प्रश्न-पत्र किस पैटर्न में आएंगे और उन्हें कितने अंक मिलने की संभावना है।
दिखाई जाएंगी कॉपी
विभाग के अफसरों का कहना है कि प्री-बोर्ड का परिणाम जल्द घोषित करने के साथ छात्रों को उनकी कॉपी दिखाई जाएंगी। इससे उन्हें यह पता चल सकेगा कि उन्होंने कहां गलती की थी और वे वार्षिक परीक्षा में ऐसी गलती न दोहराएं।
पैटर्न की मिलेगी जानकारी
प्री-बोर्ड परीक्षा इसलिए होती है कि छात्रों को परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी मिल सके। दस दिन का समय भी काफी होता है। उन्हें इससे मदद ही मिलेगी। प्री-बोर्ड के लिए वे जो पढ़ेंगे, यह वार्षिक परीक्षा में भी काम आएगा। हमने तो यह कहा है कि परीक्षा के तीन-चार दिन के भीतर कॉपियां छात्रों को दिखाई जाएं और उन्हें गलती से अवगत कराया जाए।
– डीएस कुशवाह, संयुक्त संचालक, स्कूल शिक्षा

                                               पूनम पुरोहित 

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …