मंथन न्यूज़ नोएडा की रिप्पल्स इंजीनियरिंग प्रालि. कंपनी लगायेगी झील में तैरता हुआ फाउंटेन
इसमें बैंगलोर की फ्यूजन इवेंट प्रालि. द्वारा 6 करोड़ 83 लाख का आफर दिया गया था, जबकि नोयडा की रिप्पल्स इंजीनियरिंग प्रालि. द्वारा 6 करोड़ 54 लाख रुपए का आफर दिया गया था। निगम द्वारा न्यूनतम राशि के आधार पर रिप्पल्स इंजीनियरिंग प्रालि. नोएडा फाउंटेन लगाने का वर्कआर्डर जारी किया गया। ज्ञात हो कि निगम ने लगातार तीसरी टेंडर जारी किए थे, दो बार किसी कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई थी लेकिन तीसरी बार निगम को सफलता मिल गई।
शहर के बड़े तालाब पर देश का सबसे बड़ा वर्ल्ड क्लास फाउंटेन लगाने का रास्ता साफ हो गया है। नोएडा की कंपनी रिप्पल्स इंजीनियरिंग प्रालि. को यह काम सौंपा गया है। नगर निगम द्वारा जारी किए गए टेंडर में दो कंपनियों के शनिवार को फाइनेंशियल बिड खोली गई।
पानी की स्क्रीन में संगीत के साथ दिखेगा भोपाल का इतिहास
बड़े तालाब के किनारे स्थित जीवन वाटिका पार्क के पास पानी में तैरता हुआ वर्ल्ड क्लास फाउंटेन लगाया जाएगा। जो कि भारत में अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड क्लास फाउंटेन होगा। फाउंटेन की विशेषता यह रहेगी कि इससे 600 वर्गफिट आकार की पानी की स्क्रीन बनेगी। इस स्क्रीन में ऋतुओं व संगीत के साथ भोपाल के इतिहास की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इस पर 150 हार्स पावर क्षमता के 27 पंप लगे होंगे। एक घंटे में 400 क्यिूबिक मीटर पानी हवा में फेंका जाएगा। यह नोजल 600 वर्गफिट डी आकार की स्क्रीन बनाएगी।
40 मिनट होगा शो
फाउंटेन के माध्यम से प्रतिदिन तीन शो आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक शो 40 मिनट रहेगा। महापौर आलोक शर्मा ने राजधानी के सौन्दर्यीकरण और नागरिकों के मनोरंजन के लिए जीवन वाटिका पार्क के पास दर्शक दीर्घा का निर्माण कराया जाएगा। यहां 400 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। शो पूरी तरह ऑटोमेटिक होगा जो एक कंप्यूटर से संचालित होगा। बारिश से पूर्व काम शुरू हो जाएगा।
पूनम पुरोहित
Manthan News Just another WordPress site