Breaking News

मंत्री जी ने कहा कि जीयें तो आनंद से जीयें और लोग एक दूसरे के काम आएं।

मंथन न्यूज़ दतिया –जनसंपर्क, जलसंसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज दतिया में आनंद उत्सव में हिस्सा लिया। मुख्य रूप से पतंगबाजी, चेयर रेस और खेल और मनोरंजन गतिविधियां आयोजित की गईं। कलेक्टर दतिया श्री मदन कुमार ने राज्य सरकार द्वारा आनंद विभाग के गठन के उद्देश्य की जानकारी दी। आज दतिया में तीन तरह की गतिविधियां सम्पन्न हुईं, जिसमें आनंद उत्सव, आनंदम और आनन्द सभा शामिल हैं। कर्णप्रिय गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। मंत्री डॉ. मिश्रा ने स्वयं पतंग उड़ाई और बच्चों के साथ भी खेल गतिविधियों में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राजधानी भोपाल में दिए गए संबोधन का सीधा प्रसारण भी दतिया के नागरिकों ने देखा। इसी के साथ जनसम्पर्क मंत्री डॉ। मिश्र जी ने कहा की कि सभी को घर और शिक्षा देना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।
जनसम्पर्क मंत्री डॉ। मिश्र जी ने कहा कि फकीरी में जो आनंद है वह अमीरी में कहां?
मंत्री जी  ने कहा कि अगर लोग आंसू बहाते रहें और सरकार चलती रही तो ऐसी सरकार चलाने का क्या मतलब है?
उन्होंने कहा कि धन, दौलत, पद या प्रतिष्ठा से आनंद नहीं आता बल्कि सकारात्मक सोच से जीवन में आनंद भरता है।
मंत्री जी   ने कहा कि जीयें तो आनंद से जीयें और लोग एक दूसरे के काम आएं।

उन्होंने कहा कि इस सकारात्मक पहल से बड़े और छोटों के बीच का फ़र्क कम हो
और इसी के साथ आनंदम महोत्सव  के अंतर्गत दतिया के नागरिकों ने घरों से लाए वस्त्र जरूरतमंद लोगों के लिए दान किए। कार्यक्रमों में अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता, पत्रकार, व्यवसायिक, श्रमिक, विद्यार्थी सभी समानता के भाव से उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस अवसर पर मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक भी उपस्थित थे।
                                                  पूनम पुरोहित 

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …