Breaking News

गुरूगोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरूद्वारा पहुँचे- मुख्यमंत्री श्री चौहान

मंथन न्यूज़ –मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह गुरू गोविन्द सिंह जी की 350वीं जयंती पर स्थानीय हमीदिया रोड स्थित गुरूद्वारा पहुँचे और मत्था टेका। उन्होंने नागरिकों को गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी ने मुख्यमंत्री को शाल और सरोपा भेंट कर स्वागत किया।

श्री चौहान ने कहा कि आज का दिन सौभाग्य का दिन है। गुरू गोविन्द सिंह ने विश्व समाज को नया प्रकाश दिया। अन्याय, शोषण, अत्याचार के विरूद्ध संघर्ष किया। अपने पंथ की बलिदानी परम्परा से देश की शान बढ़ाई। मानवता, देश और पंथ की सच्चे मन से सेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व पूरे साल भर मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में मार्च के महीने में पटना साहब गुरूद्वारा तक विशेष ट्रेन जाएगी।
                                             पूनम पुरोहित 

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …