Breaking News

अपने भाषण के पहले मिनट में बोले शिवराज मामा भोला भंडारी नहीं है बहीखाता साथ रखता है

मंथन न्यूज़ उमरिया। लोकसभा उपचुनाव के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल और अनूपपुर की जनता का आभार तो पहले ही व्यक्त कर दिया था लेकिन जब वे मंगलवार को उमरिया की जनता का आभार व्यक्त करने पहुंचे तो उनकी दिल की बात जुबान पर आ गई।
अपने भाषण के पहले मिनट में ही उन्होंने कह दिया कि मामा भोला भंडारी नहीं है बहीखाता साथ रखता है। ये टिप्पणी उन्होंने लोकसभा उपचुनाव में बहुत कम अंतर से मिली जीत पर की थी। 
मानपुर की जनता का ज्यादा आभार
इससे पहले उन्होंने कहा कि उमरिया की जनता का आभार लेकिन मानपुर की जनता का उससे ज्यादा आभार क्योंकि वहां कुछ ज्यादा अंतर से जीते थे। बांधवगढ़ यानि उमरिया में भाजपा महज 5 हजार वोटों से जीत थी जबकि मानपुर से 15 हजार वोटों से भाजपा की जीत हुई थी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने दिल की बात कहने के बाद बहीखाते के दूसरे हिस्से पर भी चर्चा की और कहा कि उन्होंने उमरिया जिले की जनता से लोकसभा उपचुनाव के पहले जितने वादे किए थे उन्हें उन्होंने पूरा कर दिया है। इतना ही नहीं शिवराज सिंह चौहान ने वह सूची भी पढ़कर सुना दी जो कार्य स्वीकृत किए गए थे।
यार कहकर दिया धन्यवाद
कहां कैसे जीते इस पर भी मुख्यमंत्री अपने भाषण के दौरान चर्चा करते रहे। उन्होंने कहा बिलासपुर वालों ने जिताया तो वहां तहसील बना दी। करकेली वालों ने जिताया तो उसे तहसील बना दी गई और इसी दौरान उन्होंने कहा चंदिया वालों ने भी खूब जिताया, धन्यवाद यार। इस दौरान सांसद ज्ञान सिंह, प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, विधायक मीना सिंह, पार्टी के अध्यक्ष मनीष सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा के लोग मौजूद थे।

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …