Breaking News

पत्रकार दुबे के निवास स्थान पर हुआ लता वानखेड़े और गंगा उइके का हुआ आत्मीय स्वागत

मंथन न्यूज डॉट इन
शिवपुरी। सागर में शिवपुरी के पत्रकार केके दुबे के साथ पत्रकारिता कोर्स करने वाली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेड़े जब शिवपुरी आई तो वह पत्रकारिता के साथी केके दुबे के निवास स्थान पर उनसे मिलने के लिए पहुंची। श्रीमती वानखेड़े के साथ महिला आयोग की सदस्य गंगा उइके भी थी। महिला आयोग की अध्यक्ष लता वानखेड़े और सदस्य गंगा उइके का श्री दुबे के निवास स्थान पर आत्मीय स्वागत हुआ। इस अवसर पर अनेक पत्रकार, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक भी श्री दुबे के निवास स्थान पर मौैजूद थे। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वराज एक्सप्रेस के संवाददाता केके दुबे और महिला आयोग की अध्यक्ष लता वानखेड़े ने सागर के हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय से एक साथ पत्रकारिता में मास्टर डिग्री ग्रहण की है। इस कारण श्रीमती वानखेड़े और पत्रकार केके दुबे के बीच आत्मीय संबंध रहे हैं। इसी कारण जब श्रीमती वानखेड़े शिवपुरी आर्ई तो वह अपने सहपाठी केके दुबे से मिलने उनके निवास स्थान पर पहुंची। इस मौैके पर श्रीमती वानखेड़े और उनके साथ मौजूद महिला आयोग की सदस्य गंगा उइके का श्री दुबे के अलावा उनकी धर्र्मपत्नि श्रीमती प्रज्ञा दुबे, पिता आरसी दुबे सहित पत्रकार इस्लाम शाह, विजय शर्मा, योगेन्द्र जैन, प्रदीप तोमर, धु्रव शर्मा, मनीष भारद्वाज, रोहित मिश्रा, वीरेन्द्र चौधरी, बंटी धाकड़,  राजू शर्मा, गोपाल अग्रवाल, मुकेश झा, अमित गौैड़, राजा बाथम आदि  भी उपस्थित थे। 

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …