Breaking News

दो वर्ष में लगभग 15 लाख युवाओं को कौशल विकास की ट्रेनिंग

मंथन न्यूज़ डॉट इन भोपाल -दो वर्ष में लगभग 15 लाख युवाओं को कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जायेगी। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल एवं श्रम राज्य मंत्री दीपक जोशी ने यह बात विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में कही।
समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि रोजगार विभाग को तकनीकी शिक्षा विभाग से जोड़ा जाये। समिति ने यह निर्णय भी लिया कि तकनीकी शिक्षा संस्थाओं की जमीन आगामी विस्तार को देखते हुए अन्य किसी विभाग को नहीं दी जाये।
श्री जोशी ने कहा कि उद्योगों के सी.एस.आर. मद से संबंधित उद्योग में विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दिलवायी जायेगी। सत्र 2017 से विद्यार्थी हिन्दी माध्यम से भी बी.टेक. की परीक्षा दे सकेंगे।
प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना में शार्ट-टर्म ट्रेनिंग दी जायेगी। इसमें हाउस कीपिंग की तरह 20 ट्रेड चिन्हित किये गए हैं। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कालेज में फेकल्टी की भर्ती कर दी गयी है। शेष पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।

Check Also

शिवपुरी में तेज आंधी और बिजली गिरने से तबाही: किसान की मौत, 12 मकानों को नुकसान,

🔊 Listen to this शिवपुरी |  मानसून की दस्तक से पहले शुक्रवार  शाम शिवपुरी जिले …