Breaking News

जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा 17 नवम्बर को रीवा में

मंथन न्यूज़ भोपाल –जनसंपर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य एवं रीवा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा 17 नवंबर को रीवा जिले के दौरे पर रहेंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा गुरूवार की सुबह रीवा पहुँचकर सेमरिया जायेंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा सेमरिया में तहसील कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य भवन और एन.आर.सी. भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर में रीवा में जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद ग्राम ढेरा में भागवत महापुराण कथा में उपस्थित होंगे।
Image result

जनसंपर्क मंत्री शाम को सतना जिले के मैहर में माँ शारदा देवी के दर्शन के बाद रात्रि में भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
                                                                       पूनम पुरोहित 

Check Also

दिग्विजय सिंह बोले- राज्यसभा का तीसरा कार्यकाल नहीं चाहता, कांग्रेस के लिए आखिरी सांस तक करूंगा काम

🔊 Listen to this पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे राज्यसभा का तीसरा …