Breaking News

जेल ब्रेक की जांच हो, लेकिन एनकाउंटर की नहीं : मनिंदर सिंह बिट्टा

भोपाल -ऑल इंडिया एंटी टेरिरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनिंदर सिंह बिट्टा गुरुवार को भोपाल पहुंचे। उन्होंने यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि मैंने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है। जेल ब्रेक मामले की जांच होनी चाहिए, लेकिन एनकाउंटर की कोई जांच नहीं होनी चाहिए। पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है।
maninderjeet singh bitta bhopal 2016113 152015 03 11 2016
बिट्टा ने कहा कि आतंकियों के एनकाउंटर पर सियासत नहीं होनी चाहिए। ऐसा कर शहादत का अपमान कर करें। उन्होंने दिग्विजय सिंह और कपिल सिब्बल पर निशाना साधा। दिग्विजय हमेशा आतंकियों के साथ खड़े हो जाते हैं। वे ओसामा को ओसामा बिन लादेन साहब कहते हैं। हमें कौम का दलाल कहा गया पर हमने आतंक के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कहा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अभी बहुत लंबी है।
जेल ब्रेक मामले में 38 कर्मचारियों के तबादले
भोपाल जेल ब्रेक मामले में गुरुवार को 38 कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया। इसमें सहायक जेल सुप्रीटेंडेंट और मुख्य प्रहरी और अन्य प्रहरियों के तबादले हुए हैं
                                                              पूनम पुरोहित 

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …