Breaking News

तीर्थ दार्शन पर सहायक साथ ले जा सकेंगे पति पत्नी

 राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के नियमों में संशोधन किया है। अब योजना के तहत तीर्थ पर जाने वाले पति-पत्नी अपने साथ सहायक को भी ले जा सकेंगे। पहले पति-पत्नी के साथ जाने पर सहायक ले जाने की अनुमति नहीं थी।
इसके साथ ही अब मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग व्यक्ति तीर्थ यात्रा पर जा सकेंगे। तीर्थ दर्शन योजना में 60 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग व्यक्ति पर आयु सीमा लागू नहीं होगी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में यात्रा पर जाने के लिए 65 वर्ष की अधिक आयु के 60 प्रतिशत दिव्यांग पात्र होंगे।

Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

🔊 Listen to this मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को …