Breaking News

ओला पाला पर चर्चा के दौरान पक्ष और विपक्ष में हुई नोक झोंक

   

नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव और गोविंद सिंह राजपूत में हुई नोक झोंक

भोपाल। विधानसभा सत्र में ओला पाला पर हो रही चर्चा के दौरान पक्ष और विपक्ष के लोगों में नोक झोंक हो गई। ओला पाला पर चर्चा के दौरान भाजपा ने किया ने हंगामा किया। बताया जा रहा है कि विधायक नरोत्तम मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत में नोक झोंक हो गई। इतना ही नहीं मंत्री गोविंद सिंह और गोपाल भार्गव में बहस भी हुई। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने आरोप लगाया कि किसानों के कर्ज माफी में 50 फीसदी पैसा भराने के लिए सोसायटियो को लिखा है। सोसायटी को ही 50 फीसदी पैसा देने के लिए लिखा गया हैं। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने समेत पूरे विपक्ष का आरोप है कि इसलिए पैसा का राज सरकार छिपा रहीं हैं।

पब्जी मोबाइल गेम को प्रतिबंधित करने की मांग…
बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने विधानसभा में सरकार से मांग की है कि पब्जी मोबाइल गेम को प्रतिबंधित किया जाए। यह गेम अफीम की तरह हो गया है। आज के युवाओ को पबजी गेम का नशा लग गया है। देश के 7 राज्यो में प्रतिबन्ध लगाया गया है लिहाजा मप्र में भी इस गेम पर प्रतिबन्ध लगाया जाए। बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न को आखिर में लगाया गया।
क्या है पब्जी मोबाइल गेम…
पहले ‘ब्लू व्हेल’ फिर ‘मोमो’ चैलेंज गेम के बाद अब ‘पबजी’ मोबाइल गेम को लेकर अभिभावक, शिक्षा जगत व सरकार की चिंता बढ़ गई है। पबजी गेम के चलते बच्चों के ऊपर विपरीत असर पड़ रहा होने के चलते कई सरकार ने इस गेम पर राज्य में प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। कई राज्यों ने जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) एवं जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों (डीपीईओ) को पत्र लिखकर इस गेम से बच्चे दूर रहें इस दिशा में बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को जागरुक करने एवं उचित कदम उठाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
पबजी गेम…
यह गेम 2017 में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के लिए लॉन्च किया गया था। यह इतना लोकप्रिय हुआ कि इसे एंड्रॉयड और आइओएस पर भी लॉन्च करना पड़ा। यह मल्टीप्लेयर गेम है। इसमें अन्य खिलाडि़यों को मारना पड़ता है। इसे खेलने वाला अपनी टीम के साथ आइलैंड में उतरता है और उसे वहां छिपे अन्य खिलाडि़यों को मारना होता है। जो अंत में जीवित बचता है, वही विजेता बनता है।

Check Also

राजनीतिक नियुक्तियां: ज्योतिरादित्य सिंधिया की जिद, 5 पद तो देने होंगे

🔊 Listen to this MP Political Appointments: एमपी बीजेपी नगर निकायों में एल्डरमैन की पहली …