Breaking News

नेताओं की पत्नियों को चुनाव लड़ाने से हो सकता है नुकसान : सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि नेताओं की प|ियों को चुनाव लड़ाना…
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि नेताओं की प|ियों को चुनाव लड़ाना नुकसानदायक हो सकता है। सिंह के इस बयान से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। 
ट्वीट में लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि ऐसा नया चेहरा जो कभी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा हो, उन्हें मौका देना चाहिए। पुराने चेहरों पर दांव लगाने से पार्टी को नुकसान हो सकता है। उल्लेखनीय है कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह की प|ियों के नाम भावी प्रत्याशी के रूप में चर्चा में चल रहे हैं। इस बीच विधायक के ट्वीट से कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है। अभी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम की रायशुमारी चल रही है।

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …