Breaking News

CM KAMAL NATH ने मंत्रियों के लिए गाइडलाइन जारी की

भोपाल। सीएम कमलनाथ ने मंत्रियों के लिए अनौपचारिक गाइडलाइन जारी की है। इसे आचार संहिता का नाम दिया गया है। इसमें बताया गया है कि वो जनता, पत्रकार, कर्मचारी एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में किस तरह का व्यवहार करें। किस तरह के बयानों से बचें एवं मोबाइल कैमरों की पकड़ से कैसे बचें। 

क्या लिखा है मंत्रियों के लिए आचार संहिता में
-मंत्री किसी भी नीतिगत अथवा पॉलिसी संबंधी विषय पर बयान तब तक नहीं देंगे जब तक उसकी घोषणा मुख्यमंत्री ना करके अथवा उक्त विषय पर जब तक मुख्यमंत्री की सहमति प्राप्त ना हो जाए|
-कैबिनेट बैठक के दौरान हुई चर्चा को केवल अधिकृत मंत्री ही प्रेस तक पहुंचाएंगे कैबिनेट की चर्चा गोपनीयता की परिधि में आती है
-मंत्री सार्वजनिक स्थानों पर गंभीर आचरण प्रदर्शित करेंगे तथा अपने पद की गरिमा के अनुरूप ही बातचीत करेंगे
-सार्वजनिक भाषण करते समय ध्यान रखें कि आपकी कही गई सभी बातें समाचार बन सकती है उन बातों को बोलने से बचें जो नकारात्मक हो तथा सरकार के लिए नुकसानदायक हो सकती है
-टेलीविजन कैमरा को देखकर सावधानी से बातचीत करें तथा अपने बयान कम से कम शब्दों में ने भाषण की मर्यादा का ध्यान हर हाल में रखा जाना चाहिए।
-संवेदनशील विषयों पर अपनी निजी राय देने से परहेज करें, आपके द्वारा कहा गया कोई भी वाक्य अनावश्यक विवाद पैदा कर सकता है, मीडिया एवं विरोधी दल को इस तरह के अवसरों की तलाश रहती है।

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …