Breaking News

MP News: मप्र में पहली बार चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए परीक्षा के जरिए डीन का चयन, सूची जारी

चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा 18 मेडिकल कालेजों के लिए डीन की चयन सूची जारी की है।

24 नामों की प्रतीक्षा सूची भी जारी की।

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में होगी पदस्थापना। 18 सीटों में तीन अनुसूचित जनजाति और तीन अनुसूचित जाति व 12 अनारक्षित।

भोपाल Madhya Pradesh News। प्रदेश में पहली बार परीक्षा लेकर स्थाई अधिष्ठाता (डीन) की नियुक्ति की गई, इसके लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा 18 मेडिकल कालेजों के लिए डीन की चयन सूची जारी की है। यह डीन अब सरकारी मेडिकल कालेजों में नियुक्त होंगे। अब शासन स्तर पर इन्हें कालेज आवंटित किया जाएगा। साथ ही 24 नामों की प्रतीक्षा सूची भी जारी की है।
यहां पर यह बता दें कि 18 सीटों में तीन अनुसूचित जनजाति और तीन अनुसूचित जाति व 12 अनारक्षित थीं। भोपाल के गांधी मेडिकल कालेज से डीन पद के लिए सात चिकित्सकों ने आवेदन किया था। इनमें डा. सुमित टंडन, डा. अरुण भटनागर, डा. राजीव गुप्ता, डा. आरपी कौशल, डा. दीपक मरावी, डा. वंदना शर्मा, डा. अरुण निगम शामिल थे। इसमें से सिर्फ डा. दीपक मरावी का ही चयन हुआ है। हालांकि वह हमीदिया अस्ताल में दो बार अधीक्षक रहे लेकिन विवादों में रहने के कारण उन्हें हटाया गया था। वहीं डा. सुनीत टंडन, डा. आरपी कौशल और डॉ.वंदना शर्मा को प्रतीक्षा सूची में हैं।

इनका हुआ चयन

अनारक्षित श्रेणी – डा. संजय दीक्षित, डा. प्रमेन्द्र सिंह ठाकुर, डा. देवेन्द्र कुमार शाक्य, डा. कविता एन सिंह, डा. अनीता मूथा, डा. परवेज अहमद सिद्दिकी, डा. गीता गुईन, डा. नवनीत सक्सेना, डा. शशि गांधी, डा. मनीष निगम, डा. सुनील अग्रवाल और डा. अक्षय कुमार निगम।
अनुसूचित जाति श्रेणी- डा. गिरीश भागेश्वर रामटेके, डा. अरविंद घनघोरिया, डा. राजधर दत्त।
अनुसूचित जनजाति श्रेणी: डा. संजय कुमार दादू, डा. राजेश गौर और डा. दीपक सिंह मरावी।

Check Also

वाल्मीकि समाज का डॉ. नरोत्तम मिश्रा को समर्थन, महा सम्मेलन में दिखी एकजुटता*

🔊 Listen to this *वाल्मीकि समाज का डॉ. नरोत्तम मिश्रा को समर्थन, महा सम्मेलन में …