Breaking News

फिजीकल पुलिस द्वारा अवैध कट्टा और दो जिंदा राउंड के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।

  1. शिवपुरी | 14 अक्टूबर 2026 पूनम पुरोहित 

​शिवपुरी जिले में अवैध हथियारों, जुआ-सट्टा और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना फिजीकल पुलिस ने वारदात की नीयत से घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा राउंड जब्त किए हैं।
​​जानकारी के अनुसार, थाना फिजीकल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि गौरी गणेश कुंड के पास एक संदिग्ध युवक किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा है और उसके पास कोई अवैध हथियार भी है।
​सूचना मिलते ही फिजीकल थाना प्रभारी अवनीश सिंह राठौड़ के निर्देशन में उपनिरीक्षक रामेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया।​पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद खान गौरी (उम्र 22 वर्ष, निवासी – ग्राम झिरी, थाना पोहरी, जिला शिवपुरी) बताया। जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसकी पैंट की बाईं तरफ कमर में 315 बोर का देशी कट्टा और जेब से 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
​थाना फिजीकल द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है कि वह हथियार कहाँ से लाया था और शिवपुरी में उसके आने-जाने का मुख्य उद्देश्य क्या था।

Check Also

थाना फिजिकल पुलिस की बड़ी कार्रवाई नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना फिजिकल पुलिस की बड़ी कार्रवाई नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ​शिवपुरी: …