लोकसभा चुनाव होते ही बदल जायेगी सरकार – सुरेन्द्र नाथ सिंह

भोपाल. प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा द्वारा सोमवार को किए गए प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को सुरेन्द्र नाथ सिंह, रामेश्वर शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं पर हबीबगंज थाने में मामला दर्ज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार कानूनी तौर पर धारा 144 के उल्लंघन करने पर पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है।
इसके अलावा तकरीबन 100 लोगों पर भोपाल के एमपी नगर थाने में केस दर्ज हुआ। इस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ ने कहा – लोकसभा चुनाव होते ही बदल सरकार जायेगी। पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र नाथ सिंह पर रास्ता रोकने का केस दर्ज हुआ है।
बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन
सोमवार को प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा ने पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया। पुतले जलाए और मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस्तीफे की मांग की। राजधानी में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
पुलिस से हुई खींचातानी
भोपाल सांसद आलोक संजर, महापौर आलोक शर्मा, भाजपा महामंत्री वीडी शर्मा, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह और विधायक रामेश्वर शर्मा, बोर्ड ऑफिस पर तीन पुतले लेकर पहुंचे। लेकिन जब पुतला दहन किया तो पुलिस ने रोक लिया। एक पुतला छीन लिया। कुछ देर बाद ही सांसद संजर और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह ने एक पुतला हाथ में पकडकऱ भाजपा कार्यालय की तरफ मार्च किया। आरोप लगाया गया कि कांग्रेस सरकार आते ही गुंडे बदमाशों का आतंक बढ़ गया।
10 पुतले ले आए: उज्जैन. युवा कार्यकर्ता अलग-अलग दिशा से पुतले लेकर यहां-वहां दौड़ते रहे। कार्यकर्ता एक के बाद एक 10 पुतले लाए और इन्हें रोकने में पुलिसकर्मी इधर-उधर भागते रहे। छीनाझपटी में एक पुलिसकर्मी गिर गया।
Manthan News Just another WordPress site