Breaking News

संघ के मुखपत्र ने कहा- एंटी मोदी माहौल नहीं, चुनावों में हार की वजह भी बताई

संघ के मुखपत्र ने कहा- एंटी मोदी माहौल नहीं, चुनावों में हार की वजह भी बताई
लेख में मोदी ब्रांड पर लिखा गया कि मोदी ब्रांड की चमक फीकी नहीं पड़ी। इसके अलावा लिखा गया कि चुनाव बाद कहा जा रहा है कि किसानों का वोट कांग्रेस जुड़ गया। यह भी कहा जा रहा है कि चुनाव में कांग्रेस का हर दांव सफल रहा। जबकि यह कोरा झूठ है।
संघ प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो)
हाल में पांच राज्यों में भाजपा की हार के बाद संघ के मुखपत्र पांचजन्य में पार्टी के हार पर विवेचना की गई है। मुखपत्र में लिखा गया है, ‘पांचों राज्यों के विधानसभा नतीजे आ चुके हैं मीडिया, सोशल मीडिया सब भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ हमलावर हैं। हालांकि जैसा रिजल्ट आया उसके उलट भाजपा पर आक्रोश कहीं अधिक नजर आता है। ऐसा होना ही था। इसलिए लोकसभा चुनाव के एक-एक दिन जैसे-जैसे नजदीक आएंगे भाजपा के खिलाफ राजनीतिक माहौल में और ज्यादा तीखा पन पैदा होगा।’ मुखपत्र में लिखा गया कि घोटालों और हेराफेरी को यथासंभव थामे भाजपा सरकारें जिस तरह से काम कर रही हैं उससे ये विरोधी पार्टियों में चुभने लगी। इन पार्टियों का मकसद लाभ है।
लेख में मिशेल-माल्या और हेराल्ड का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा गया। गेस्ट हाउस कांड के बाद सपा-बसपा के साथ आने पर बात कही गई। पीएम मोदी के विकास की बात करते हुए इसमें लिखा गया, ‘विकास अच्छी बात है। मगर हर समय विकास की बात करना देश की सबसे बड़ी पार्टी के संवेदनशील जनाधार को कहीं ना कहीं खलने लगा। भाजपा सरकार में विकास दिखा भी, मगर इससे बात नहीं बनती। तर्कशीलता की बजाय भावनात्मकता भाजपा के जनाधार का स्वाभाव है, क्योंकि उसके मतदाता वो हैं, जिनकी आस्था और श्रद्धा का बिंदु स्पष्ट हैं। भाजपा को यह समझना होगा।’
मुखपत्र में भाजपा के घोषणा पत्र पर बात करते हुए लिखा गया, ‘राम मंदिर, गोवंश, धारा 370 और 35A विकास के मुद्दे भले ना हों मगर यह भाजपा के घोषणापत्र के अभिन्न हिस्से हैं। इनसे भाजपा समर्थकों की गहरी भावनाएं जुड़ी हुई हैं और इनकी उपेक्षा करते हुए हाल में आए चुनाव परिणाम का विश्लेषण नहीं किया जा सकता।’ लेख में मोदी ब्रांड पर लिखा गया कि मोदी ब्रांड की चमक फीकी नहीं पड़ी। इसके अलावा लिखा गया कि चुनाव बाद कहा जा रहा है कि किसानों का वोट कांग्रेस जुड़ गया। यह भी कहा जा रहा है कि चुनाव में कांग्रेस का हर दांव सफल रहा। जबकि यह कोरा झूठ है।

Check Also

पारिवारिक विवाद बना आगजनी का कारण, बेटे का घर जलकर राख, लाखों की क्षति

🔊 Listen to this रन्नौद क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने विकराल रूप ले लिया, जब …