Breaking News

शिवपुरी में इंसानियत शर्मसार: जिला अस्पताल के पास नाले में मिला नवजात का शव, नाभि पर लगी क्लिप से अस्पताल का पता लगाने में जुटी पुलिस

शिवपुरी में इंसानियत शर्मसार: जिला अस्पताल के पास नाले में मिला नवजात का शव, नाभि पर लगी क्लिप से अस्पताल का पता लगाने में जुटी पुलिस

20 अक्टूबर 2026 

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे के बाद अब शिवपुरी शहर में भी नाले में नवजात शिशु का शव मिलने की घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल के पास एक नाले में नवजात का शव तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, नवजात की नाभि पर डिलीवरी के दौरान लगाई जाने वाली क्लिप लगी हुई मिली है। इसी आधार पर पुलिस और डॉक्टर यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि बच्चे का जन्म किस अस्पताल में हुआ था।

जांच के जरिए नवजात के जन्म और उसे नाले तक पहुंचाने की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि नवजात को नाले में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं कई सवाल खड़े कर रही हैं। अब पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Check Also

फिजिकल पुलिस की दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार।

फिजिकल पुलिस की दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार। ​शिवपुरी …