Breaking News

LadengeCoronaSe लोगों के लिए हीरो बन रही शिवपुरीपुलिस, मदद के लिए बढ़ते हाथ बता रहे हैं, ‘जीतेंगे हम’

लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाती शिवपुरी पुलिस
LadengeCoronaSe लोगों के लिए हीरो बन रही शिवपुरीपुलिस, मदद के लिए बढ़ते हाथ बता रहे हैं, ‘जीतेंगे हम’
मंथन न्यूज-9907832876
देश पूरी तरह से लॉकडाउन है और कोरोना वायरस से निपटने के लिए लड़ रह है। तेजी फैलते संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। पुलिस को निर्देश है कि वो इस बंदी का सख्ती से पालन करवाए।

इस मुश्किल समय में लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए निर्भया प्रभारी सूबेदार गायत्री इटोरिया ओर उनकी टीम आगे आ रही हैं। जिस शिवपुरी पुलिस के प्रति लोगों के मन ना जाने कब से कड़वाहट बैठी, वही पुलिस आज अपने परिवार से दूर अपनी जनता के लिए 24 घंटो तैनात है। पुलिस लोगों खाना खिला रही है। गरीबों तक जरूरत की चीजें पहुंचा रही है, ताकि उन्हें इस मुश्किल घड़ी में भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। लोगों को रोजमर्रा के सामान के लिए भटकना ना पड़े इसके लिए प्रशासन मुस्तैद है।

मध्य प्रदेश और शिवपुरी पुलिस के जवान सड़कों पर मौजूद हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं। वे अपने इस कार्य से लोगों को संदेश दे रहे हैं कि आप घरों में ही रहिए, यह समय मुश्किल जरूर है, लेकिन हम आपके साथ हैं। पुलिस की निर्भया प्रभारी सूबेदार गायत्री इटोरिया उनकी टीम के जवान घरों तक जरूरत की वस्तुएं पहुंचा रहे हैं और लोगों की हर संभव मदद का प्रयास कर रहे हैं।

निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया शिवपुरी मे खुद लोगों की सेवा में जुटी हुयी हैं और यह सुनिश्चित कर रही हैं कि समाज में कोई दहशत का माहौल पैदा न हो। प्रशासन लगातार सरकार की सलाह का पालन कर और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील कर रही है। ऐसे ही शिवपुरी पुलिस निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के समय लोगों के बीच जरूरत की चीजें पहुंचा रही है।

यहॉ वही पुलिस है जिसे कुछ लोग समझते थे कि उसे लाठी भांजने के अलावा कुछ नहीं आता।, आज जिस तरह गायत्री इदौरिया ओर उनकी टीम गरीब लोगो तक रहत साम्रगी भेज रही ओर हमेशा की तरह ही आज भी वो हर कठिन मोड़ पर हमारे साथ खड़ी है।

निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया ने दिया संदेश इस मुश्किल समय पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे
लॉकडाउन में जिला शिवपुरी में जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री व विभिन्न स्थानों पर गरीब व असहाय लोगों को गायत्री इदौरिया ओर उनकी टीम ने राशन सामग्री वितरित की।

सड़क किनारे रहने वाले गरीब लोगों को लॉकडाउन के दौरान कमाने के लिए कोई रोजगार नहीं है। वो भूखे सड़कों के किनारे बैठे हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए निर्भया प्रभारी सूबेदार गायत्री इटोरिया ओर उनकी टीम ने सड़क किनारे बैठे लोगों में खाद्य सामग्री वितरित की।

इस कठिन समय में और भी लोग मदद के लिए सामने आ रही हैं।

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …