Breaking News

फिजिकल थाना के पास सैनिटाइजेशन स्टेशन का शुभारंभ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया सैनिटाइजेशन स्टेशन का शुभारंभ
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी और पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल ने शुक्रवार को जिलेसैनिटाइजेशन स्टेशन का शुभारंभ किया। शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना के पास स्थित कियोस्क के बाहर यह सैनिटाइजेशन स्टेशन बनाया गया है जिसका शुभारंभ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच पी वर्मा, अपर कलेक्टर आर एस बालोदिया, संयुक्त कलेक्टर श्री अरविंद बाजपेई, एसडीओपी श्री शिव सिंह भदोरिया, डिप्टी कलेक्टर श्री अंकुर रवि गुप्ता, सीएमओ के के पटेरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कियोस्क के माध्यम से जनधन खाताधारक महिलाओं को राशि वितरित की जा रही है। सैनिटाइजेशन स्टेशन के शुरू होने से यहां आने वाले हितग्राहियों को इसकी सुविधा मिलेगी। यह प्रयास कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए जा रहे हैं। साथ ही सोशल डिस्टेंस बनाये रखने के लिए गोले बनाकर लोगों को खड़ा किया जा रहा है।

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …