Breaking News

एबीवीपी शिवपुरीने निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए देश भक्ति के नारे

शिनपुरी-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिवपुरी इकाई द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। फिजिकल मैदान से कोर्ट रोड होते हुए राजेश्वरी रोड गुरुद्वारा से कपिल जूस माधव चौक चौराहे पर संपन्न हुई एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने यात्रा समाप्त की। तिरंगा यात्रा में निकले कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय व वन्दे मातरम् के नारों से देशभक्ति की भावनाएं उजागर किया।हम राष्ट्रीय स्वभीमानों से कभी समझौता नहीं करते। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों के मन में राष्ट्रभक्ति के संचार को तेज करना और दैनिक जीवन में देश के लिए समर्पण की भाव जगाना है। आज के पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को अधिक निरूपित करने की जरूरत है। इसी मुख्य उद्देश्य से समय-समय पर तिरंगा यात्रा एबीवीपी निकालती है। लेकिन कुछ राजनीतिक  संगठन विरोधियों को ये नहीं पचता। तिरंगा यात्रा राष्ट्र के एकता का प्रतीक है। देश है तभी सबकुछ सुरक्षित है इस भाव को सभी को समझना होगा। 

Check Also

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया बने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष, रिटायर्ड IAS अधिकारी केके सिंह सदस्य

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश में निगम, मंडल और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया …