Breaking News

दबंगों से मुक्त कराई गई स्कूल की ज़मीन, तहसीलदार ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान




शिवपुरी   पोहरी। ग्राम पंचायत दुल्हारा में लंबे समय से शासकीय विद्यालय एवं पंचायत की जमीन पर कब्जा जमाए बैठे दबंगों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। लगातार ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पोहरी तहसीलदार श्रीमती निशा भारद्वाज ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, पोहरी अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुल्हारा के कई ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में लिखित और मौखिक शिकायतें दर्ज कराई थीं। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने शासकीय स्कूल और पंचायत की जमीन पर वर्षों से कब्जा कर रखा है, जिससे बच्चों को दिक्कत और विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है।

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार निशा भारद्वाज ने पुलिस बल और पटवारी के साथ मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण की पुष्टि होने पर तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई और शासकीय विद्यालय की जमीन को पूरी तरह से खाली कराया गया।

Check Also

शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  करें अधिक जानकारी के लिए लिंक खोले

🔊 Listen to this शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क …