Breaking News

छर्च थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

शिवपुरी के छर्च थाना क्षेत्र अंतर्गत एक एक 23 वर्षीय युवती के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने छर्च थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई कि गांव का एक युवक उसे डरा-धमकाकर जयपुर ले गया और वहां उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। इस घटना से आहत युवती ने हिम्मत जुटाकर थाने में अपनी आपबीती सुनाई।

छर्च थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया और कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।

विनय शर्मा, थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और पीड़िता को हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और आमजन ने प्रशासन से दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …