Breaking News

मोदी उठाएं पाकिस्तानी मुहाजिरों की आवाज

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ लंदन -भारत  से पाकिस्तान गए मुसलमानों की दशा पर भी बोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की जा रही है।

modi  n 23 03 2017
मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के नेता अल्ताफ हुसैन ने मोदी से अनुरोध किया है कि वह मुहाजिरों के साथ पाकिस्तान में हो रहे भेदभाव और उनके उत्पीड़न का उल्लेख अपने भाषणों में करें।
बंटवारे के करीब 70 साल बाद भी भारत से गए लोगों को पाकिस्तान में मुहाजिर (शरणार्थी) माना जाता है। लंदन में निर्वासन व्यतीत कर रहे अल्ताफ हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब बलूचिस्तान के लोगों की आवाज उठा रहे हैं तो वह उन लोगों को क्यों भूल रहे हैं जो सैकड़ों साल भारत में रहे। हम मोदी के अपने लोग हैं, जो सदियों भारत में रहे हैं।
अल्ताफ हुसैन ने कहा कि उनके पूर्वजों ने भारत छोड़कर बहुत बड़ी गलती की। जो लोग पाकिस्तान आकर बसे, उन्हें ही नहीं उनके बच्चों तक को पाकिस्तानी नहीं माना जाता।
सेना और अर्धसैनिक बल उनके साथ बुरा और बर्बर व्यवहार करते हैं। भारत से जुड़ाव का वास्ता देते हुए अल्ताफ हुसैन ने प्रधानमंत्री मोदी से मुहाजिरों के साथ हो रही ज्यादतियों के खिलाफ बोलने की अपील की है।
कहा है कि मोदी के अंतरराष्ट्रीय स्तर मामला उठाने से पाकिस्तान के परेशान हाल लोगों की बड़ी मदद होगी।

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …